Cold wave and winter storm in North Bengal, possibility of frost

उत्तर बंगाल में शीतलहर और सर्दी का सितम, तुषारापात की संभावना

जलपाईगुड़ी। उत्तर बंगाल में कड़ाके की ठंड से बेहाल है। लोगों का घरों से निकलना मुहाल है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे है। इधर  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बंगाल में बर्फबारी की संभावना है। जलपाईगुड़ी में मंगलवार सुबह से ही पूरा जिला कोहरे से ढका हुआ है। जलपाईगुड़ीवासी ठंड से बेहाल हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया कोहरा भी बढ़ता हुआ दिखाई दिया।

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ पर बर्फ़बारी की सम्भावना है, जिससे जलपाईगुड़ी सहित उत्तर बंगाल में भी तुषारापात हो सकता है। कोहरा इतना ज्यादा है कि  सड़क पर निकलने पर शरीर भीग जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे बारिश हो रही हो। मंगलवार को जलपाईगुड़ी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम: 25.6°सेल्सियस रहने की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *