anjali arora

MMS लीक मामले में अंजलि अरोड़ा ने उठाया बड़ा कदम

Bollywood Updates, मुंबई: ‘लॉकअप’ फेम मॉडल, टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने मीडिया पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 1’ के बाद अंजलि अरोड़ा का एमएमएस वीडियो लीक हो गया था, जिसने विवाद पैदा कर दिया था। अंजलि को जमकर ट्रोल किया गया।

अंजलि हिंदी और पंजाबी कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। उनके मशहूर गानों में ‘टेंपरेरी प्यार’, ‘आशिक पुराना’, ‘शायद फिर से’, ‘मटका भारी’, ‘लूडो’ सहित कई शामिल हैं।

बाद में एक्ट्रेस ने बयान जारी करते हुए साफ कर दिया था कि वीडियो में वो नहीं हैं। किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया है। अब डेढ़ साल बाद अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है। एक्ट्रेस ने कई पोर्टल्स के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है और अभिनेत्री पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजलि ने पहले ही एफआईआर दर्ज करा दी है और पुलिस ने अब इस मामले की आधिकारिक जांच भी कर दी है वायरल वीडियो में एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था और कई पोर्टल्स ने दावा किया था कि वह महिला अंजलि थीं।

हालांकि, ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए, अभिनेत्री ने तब स्पष्ट किया था कि उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो में छेड़छाड़ की गई थी। जानकारी के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा ने मोर्फ्ड एमएमएस लीक मामले में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इंस्टाग्राम पेज ने एफआईआर की कॉपी भी ऑनलाइन शेयर की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *