LJP में उपजे संकट के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार : RJD

पटना। Bihar News : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी उथल-पुथल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा में फूट के सूत्रधार हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, नीतीश कुमार चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच अलगाव के सूत्रधार हैं।

रजक ने कहा, अब संख्या का खेल पशुपति कुमार पारस के साथ है, लेकिन मुझे यकीन है कि लोजपा के पास कैडर आधारित वोट बैंक है जो चिराग पासवान का समर्थन कर सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस साजिश में सफल हो सकते हैं, लेकिन लोगों का समर्थन चिराग पासवान के साथ ही रहेगा।

उन्होंने कहा बिहार में नीतीश कुमार की स्थिति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में स्टेपनी से अधिक नहीं है। वह बिहार के मधु कोड़ा हैं। कोड़ा झारखंड में एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार थे, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने।

इसी तरह, जनता दल (यूनाइटेड) एक ऐसी पार्टी है जो बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान तीसरे स्थान पर आई थी, फिर भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं। रजक ने कहा कि जदयू के कई विधायक राजद के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और बिहार में राजनीतिक समीकरण कभी भी बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *