गंगासागर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

  • मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री ने आगामी 27 दिसंबर को नवान्न के सभागार में बैठक बुलाई है। बैठक में सभी विभागों के सचिवों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। गंगासागर मेला जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।

उसी के आधार पर 27 तारीख को दोपहर 12 बजे से समीक्षा बैठक बुलाई गई है। प्रशासन का अनुमान है कि 2024 में गंगासागर मेले में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ सकती है। आंकड़े बताते हैं कि 2023 में दुर्गा पूजा से लेकर काली पूजा तक सागर में भीड़ उमड़ी थी। गंगासागर मेला आठ से 15 जनवरी तक लगने वाला है।

मेले में भीड़ नियंत्रण, दुर्घटना की रोकथाम और निगरानी के लिए सागरद्वीप में सभी परिवहनों पर जीपीएस ट्रैकर लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल गंगासागर में मकर संक्रांति वाले दिन करीब 35 लाख लोगों ने पुण्य स्नान किया था। इस बार यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *