Chennai will take revenge from Lucknow in Chepauk

चेपॉक में लखनऊ से बदला चुकता करने उतरेगी चेन्नई

चेन्नई : गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ चेपॉक स्टेडियम पर मंगलवार को लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा पिछली हार का बदला चुकता करने के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने का भी होगा।पिछली बार दोनों टीमों का सामना पिछले सप्ताह लखनऊ में हुआ था। केएल राहुल और क्विंटोन डिकॉक ने पहले विकेट के लिये रिकॉर्ड साझेदारी की थी जिसके दम पर लखनऊ ने जीत दर्ज की।

दोनों टीमों के सात मैचों में आठ अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का अभेद्य किला रहा है चेपॉक और अब उसे यहां लगातार तीन मैच खेलने हैं। दूसरे मैदान पर हारने के बाद अब उनकी नजरें अपने घर पर तीनों मैच जीतकर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने पर लगी होंगी।

चेन्नई के लिये कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अधिकांश रन बनाये हैं। लखनऊ के खिलाफ उनके नाकाम रहने से चेन्नई को अच्छी शुरूआत नहीं मिल सकी और बीच के ओवरों में टीम जूझती नजर आई।

सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र का फॉर्म चिंता का विषय है। चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे को पारी का आगाज करने भेजा जिसकी वजह से गायकवाड़ तीसरे नंबर पर उतरे। सलामी बल्लेबाज के तौर पर तीन अर्धशतक जमाने के बाद गायकवाड़ के सामने यह दुविधा होगी कि वह तीसरे नंबर पर खेलें या फिर से पारी का आगाज करें।

यह भी पढ़ें:  केशियाड़ी : जन्मदिन पर दिया 'सामाजिक सन्देश': समाजसेवी आजिम अली ने आदिवासियों के जीते दिल

रविंद्र जडेजा भी अर्धशतक जड़ चुके हैं जिससे मोईन अली और महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी का मौका मिला। चेन्नई को उम्मीद होगी कि उसका शीर्षक्रम एक बार फिर रन बंटोरकर बड़े स्कोर की नींव रखेगा।

चेन्नई के गेंदबाजों में मथीषा पथिराना सर्वश्रेष्ठ रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाजों दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुस्ताफिजूर रहमान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बायें हाथ के स्पिनर जडेजा को गेंदबाजी में बेहतर करना होगा।

लखनऊ के लिये बल्लेबाजी चिंता का सबब है लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है कि शीर्षक्रम के चलने पर वे क्या कर सकते हैं। राहुल और डिकॉक फॉर्म में हैं और उन्हीं पर यहां सबसे ज्यादा रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। निकोलस पूरन ने जरूरत पड़ने पर हमेशा रन बनाये हैं और लखनऊ की उम्मीदें उन पर भी टिकी होंगी।

गेंदबाजी में लखनऊ को युवा तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव की वापसी की उम्मीद होगी जो पेट के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण दो मैचों में बाहर रहे।

तेज गेंदबाज मोहसिन खान और यश ठाकुर ने चेन्नई को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश की लेकिन आखिरी ओवरों में धोनी के बल्ले से निकले आतिश को नहीं रोक सके। मैट हेनरी को लखनऊ के लिये पदार्पण पर विकेट नहीं मिल सके और वे खुद को साबित करना चाहते होंगे।

यह भी पढ़ें:  सनी लियोनी प्रभुदेवा के साथ "पेट्टा रैप" डांस नंबर से एंटरटेन करेंगी

स्पिन गेंदबाजी में कृणाल पंड्या के दो विकेट बीच के ओवरों में काफी अहम रहे। एक बार फिर उन पर और युवा रवि बिश्नोई पर बीच के ओवरों में चेन्नई पर दबाव बनाने का दारोमदार होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सबक जो रूस और युक्रेन युद्ध से लेने चाहिये...
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − three =