Ram Mandir

जलपाईगुड़ी में राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा रथ

  • 1000 से ज्यादा बाइक्स और 40 चार पहिया वाहनों के साथ निकाली जाएगी रैली

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  सदियों का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है और 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का शुभ उद्घाटन होगा। और उस शुभ उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए मेखलीगंज महाकुमार हल्दीबाड़ी ब्लॉक के बागरीबाड़ी राम मंदिर उत्सव समिति और श्रावणी उत्सव समिति ने राम मंदिर के तर्ज पर एक रथ बनाने का निर्णय लिया है।

22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के दिन इस समिति के सदस्य स्थानीय लोगों और राम भक्तों की मौजूदगी में हजारों बाइक और 40 चार पहिया वाहनों के साथ रैली निकालेंगे। उत्सव समिति की ओर से तापस सरकार ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में 500 साल पुराने राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

उस ऐतिहासिक घटना को सामने रखते हुए हम राम मंदिर की तर्ज पर एक रथ बनाने जा रहे हैं। रथ के साथ हजारों बाइक और 40 चारपहिया वाहनों के साथ क्षेत्र में रैली निकाली जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल के पीछे समाज को समानता का संदेश देना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *