जनवरी 2023 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, 4 राशियों पर होगा अच्छा असर

वाराणसी । वर्ष 2023 सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा और देश एवं दुनिया में जबरदस्त उथल पुथल होने की संभावना है। यदि हम जनवरी माह 2023 की बात करें तो इस माह में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसके चलते 4 राशियों पर होगा इसका सकारात्मक प्रभाव।

1. सूर्य ग्रह : इस समय सूर्य धनु राशि में गोचर कर रहा है अगले वर्ष 14 जनवरी 2023 में वह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने लगेगा जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा।

2. शुक्र ग्रह : यह ग्रह 29 दिसंबर 2022को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर धनु से निकलकर मकर में गोचर करेगा जहां यह 22 जनवरी 2023 को शाम 4:03 बजे तक रहने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेगा।

3. शनि ग्रह : 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में था फिर 12 जुलाई 2022 को पुन: मकर में आया और अब 17 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से पुन: कुंभ में गोचर करने लगेगा।

4. मंगल और बुध ग्रह : 13 नवंबर 2022 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 13 मार्च 2023 तक इसी राशि में रहेगा। लेकिन 13 जनवरी को यह वृषभ राशि में मार्गी होगा। इसी प्रकार बुध ग्रह 2 जनवरी 2023 को 02 बजकर 33 मिनट पर धनु राशि में अस्त होंगे और 13 जनवरी 2023 को 05 बजकर 15 मिनट पर फिर उदय होंगे। 18 जनवरी 2023 को मार्गी होंगे।

पांच राशियों का बदलेगा समय
मेष राशि : आपके लिए ग्रहों का यह परिवर्तन आपको फायदा देगा। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ जाएगा। यदि कोई समस्या उत्पन्न भी होती है तो मित्रों और सहयोगियों की मदद से इसका समाधान होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

वृष राशि : आपके लिए भी ग्रहों का यह गोचर शुभ रहने वाला है। नौकरी में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील हो सकती है। साझेदरी के व्यापार में सफलता मिलेगी। मीडिया, कला, धर्म और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कन्या राशि : आपकी राशि के लिए यह परिवर्तन नौकरी में शुभ समाचार देगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा।

धनु राशि : आपके लिए जनवरी माह के ग्रह परिवर्तन आपके साहस और पराक्रम को बढ़ा देंगे। आपको विदेश से लाभ होने की संभावना है। भाई बहनों का साथ मिलेगा, जिसके चलते आपकी परेशानियां दूर होंगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *