Vlcsnap 2023 01 06 14h09m19s146 Copy

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने मालदा पहुंचा केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल

मालदा। प्रधानमंत्री आवास योजना के वास्तविक लाभार्थियों को आवास पाने में असुविधाओं की निगरानी के लिए केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के तीन सदस्य गांव पहुंचे। शुक्रवार की सुबह केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल कालियाचक 3 ब्लॉक के चरिअणंतपुर, कमरपुर गांव में कई शिकायतकर्ताओं के घर गए। आवास योजना के आवेदकों से बात की। केंद्रीय अधिकारी आम ग्रामीणों से भी बात करते हुए लाभार्थियों ने कितने समय पहले आवेदन किया था और उन्हें अभी तक योजना का लाभ क्यों नहीं मिला इसकी जानकारी हासिल की। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि तीन सदस्यों का एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात प्रधानमंत्री आवास योजना परियोजना की निगरानी के लिए मालदा आया था। केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव शक्ति कांति सिंह, सह आयुक्त एमएस चाहत सिंह और सहायक अनुभाग अधिकारी गौरव आहूजा उपस्थित थे।

कहने की आवश्यकता नहीं कि काफी समय से मालदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आवास योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लग रहे थे। ग्रामीणों ने कई प्रखंडों में सड़क जाम कर विरोध जताया। उसी को देखते हुए केंद्र के ग्रामीण विकास विभाग का प्रतिनिधिमंडल मालदा आया था। कमरपुर क्षेत्र के आवेदक हिमांशु राय ने कहा कि मेरे घर पर केंद्र सरकार की टीम आई थी। मुझे आवास योजना के लिए आवेदन करने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिला। मैंने इसकी जानकारी भी अधिकारियों को दी। उन्होंने हमारे घर को देखा व जांच किया।

यह भी पढ़ें:  स्थाई रोजगार की मांग पर जमीनदाताओं ने इंडस्ट्रियल पार्क में किया प्रदर्शन

अभी तक पंचायत व प्रखंड प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई काम नहीं हो रहा था। हो सकता है कि केंद्र के अधिकारियों को अपनी समस्या बताने के बाद मुझे योजना का लाभ मिल सके। इस बीच मालदा जिले के कालियाचक 3 प्रखंड ही नहीं। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के नेता कई और प्रखंडों में जा सकते हैं। वहीं अधिकारी घर-घर जाकर याचिकाकर्ताओं से बात कर रहे हैं। किसे घर मिला और किसे नहीं मिला, इस मसले पर केंद्र के प्रतिनिधिमंडल निगरानी रख रहे हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2079 पर विशेष...
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  इतना गुस्सा क्यों दीदी? बंगाल में बीजेपी ने शुरू किया ममता बनर्जी के खिलाफ नया कैंपेन
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *