सीबीआई ने हाईकोर्ट में बताया : 21 हजार पदों पर नियुक्ति में हुई है बड़ी धांधली

  • न्यायाधीश ने कहा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर सोमवार को सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जो इस भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होने का संकेत दे रही हैं। केंद्रीय एजेंसी ने बताया है कि 21 हजार पदों पर नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। न्यायमूर्ति विश्वजीत बसु की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई हुई। जज ने कहा कि नियुक्ति भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

एक एक व्यक्ति को ढूंढ ढूंढ कर सजा होगी। इसके अलावा ग्रुप डी नियुक्ति संबंधी एक धांधली के मामले में सीबीआई की विशेष जांच दल के प्रमुख अश्विनी सिंघवी को उपस्थित होने का आदेश दिया था। उन्होंने हाजिर होकर कोर्ट को बताया कि करीब 21 हजार पदों पर नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

इसमें से नौ हजार से अधिक उत्तर पुस्तिका यानी ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा नियुक्ति पैनल से लेकर वेटिंग लिस्ट, मेरिट लिस्ट हर जगह धांधली के साक्ष्य मिले हैं। नियुक्ति भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एक एक व्यक्ति को ढूंढ ढूंढ कर सजा होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *