चिटफंड घोटाले में CBI ने प्राइवेट फर्म के निदेशक को किया गिरफ्तार!

कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड से जुड़े एक मामले की चल रही जांच में एक निजी फर्म के निदेशक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान ट्यूलिप इंफोनेट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीबीआई ने 2018 में एक मामला दर्ज किया था। आरोप लगाया गया था कि सिंह 2011 में बर्दवान सनमार्ग कल्याण संगठन (एक पोंजी कंपनी) के तत्कालीन अध्यक्ष सौम्यरूप भौमिक के संपर्क में आए थे। तब से, भौमिक फरार है।

सीबीआई ने कहा, भौमिक के साथ साजिश में सिंह ने ट्रस्ट के खाते से अवैध रूप से 419.9 लाख रुपये ट्रांसफर किए और उसका दुरुपयोग किया। यह भी आरोप लगाया गया कि सिंह ने भौमिक को गलत पहचान पत्र और पता प्रमाण पत्र जारी कर दुगार्पुर में बैंक खाता खोलने में मदद की। आरोपी को आसनसोल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पश्चिम बर्धमान की अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई आरोपी की दो सप्ताह की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *