Case registered against senior BJP leader Yediyurappa under POCSO law

भाजपा) के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा पर पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज

बेंगलुरु : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 81 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था।

पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। अभी इस पर उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *