Bihar Accident

बिहार के मुजफ्फरपुर में बस ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने एक तिपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित सुजावलपुर चौक पर यह दुर्घटना हुई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है क्योंकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हालांकि, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण वहां जुट गये और एनएच 28 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सकरा थाने के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर धरना समाप्त कराते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

पश्चिमी चंपारण में ससुराल वालों ने महिला को आग लगाई

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक महिला को उसके पति और उसके दो ससुराल वालों ने आग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।पुलिस ने रविवार को बताया कि वह पीड़िता के पति सहित दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही है। उन पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और दहेज निषेध अधिनियम के तहत आरोप लगाया है।
पीड़िता किरण देवी ने रविवार को बयान दिया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति जितेंद्र कुमार, उनकी मां और बहन ने उसे जिंदा जला दिया।

महिला ने कहा मेरे पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली और बेडरूम के अंदर मुझ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, मगर किसी तरह जान बच गई। हालांकि, उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद तुरंत पीड़िता को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *