accident

ओडिशा से कोलकाता आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 40 घायल

Kolkata Hindi News, कोलकाता। ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें की ओडिशा से कोलकाता की तरफ जा रही बस जाजपुर जिले में फ्लाईओवर से अचानक नीचे गिर गई, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 40 लोग इस हादसे में घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सोमवार देर रात एक बस ओवरब्रिज से नीचे आ गिरी। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Bus coming from Odisha to Kolkata meets with accident, 5 killed, 40 injured

कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लगभग 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है। बस यात्रियों को लेकर बंगाल जा रही थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना के बाद मौके पर अधिकारियों को भेजा है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 55 यात्रियों को ले जा रही बस पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया जा रही थी।

बस के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन रसूलपुर क्षेत्र में रात करीब 8 बजे जाजपुर के बाराबती चौक के पास ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर रसूलपुर और चंडीखोल फायर स्टेशनों से अग्निशमन सेवा कर्मी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को बचाया।

Bus coming from Odisha to Kolkata meets with accident, 5 killed, 40 injured

दमकल कर्मियों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बस से निकाला। बचाव अभियान में 16 एम्बुलेंस और क्रेन का इस्तेमाल किया गया। जाजपुर के पुलिस अधीक्षक, डॉक्टरों की एक टीम और अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी भी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

लगभग 40 घायल यात्रियों को धर्मशाला के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 से अधिक यात्रियों को एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुखद हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *