IMG 20210611

सीढ़ियां चढ़ने या टहलने से ही फूलने लगती है सांस, सांस से जुड़ी हर तकलीफ को दूर करेंगी ये 5 घरेलू उपाय

Health Desk : जरा सा टहलने पर फूलने लगती है सांस? यदि ऐसा बार-बार हो तो नजरअंदाज ना करें। डॉक्टर से जरूर मिलें। इसके साथ ही जब सांस फूलने की समस्या हो, तो राहत पाने के लिए अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय…

सांस फूलने के कारण और दूर करने के घरेलू उपाय : सांस का फूलना, सांस लेने में तकलीफ महसूस करना या सांस का तेज चलना ये कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जिसमें व्यक्ति को काफी असहज महसूस होता है। यह समस्या कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों में देखने को ज्यादा मिलती है। खासकर तब, जब कोरोना फेफड़ों में अटैक कर चुका होता है। हालांकि, सांस फूलना या सांस की कमी कई अन्य कारणों से भी होता है, जैसे सीढ़ियां तेजी से चढ़ना-उतरना, ठंड का मौसम, सांस की नली में कोई समस्या, अस्थमा/दमा, फेफड़ों में तकलीफ आदि।

कई बार मोटापे से ग्रस्त लोगों में भी दम फूलने या सांस तेज होने की समस्या होती है। यह कभी-कभी हो तो परेशानी वाली बात नहीं, लेकिन लगातार ऐसा हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। यदि ऐसा कभी-कभी हो या मोटापे, अस्थमा/दमा, सीने में कफ जमने से हो, तो आप इसे कुछ घरेलू उपायों से भी नियंत्रित कर सकते हैं।

1) सांस फूलने में पिएं अदरक वाली चाय : सांस फूलने की समस्या होने पर व्यक्ति को तुरंत ही अदरक वाली चाय पीने के लिए दें। अदरक में मौजूद तत्व रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को दूर करते हैं। अदरक में मौजूद होते हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज, जो फेफड़ो में होने वाले सूजन, इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। तनाव दूर करने के लिए भी अदरक वाली चाय पीना बेस्ट है।

यह भी पढ़ें:  मुग्धा गोडसे फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ मनाया रक्षा बंधन

2) ब्लैक कॉफी पीने से सांस फूलने की समस्या होती है दूर : ब्लैक कॉफी वायुमार्ग में मौजूद मांसपेशियों के जकड़न को कम करने में मदद करती है। जिन लोगों को अस्थमा/दमा की बीमारी है, उन्हें भी ब्लैक कॉफी का सेवन प्रतिदिन एक कप जरूर करना चाहिए। यह फेफड़ों के कार्यों को बेहतर बनाती है, जिससे सांस फूलने की समस्या भी ठीक होती है।

3) स्टीम लेने से मिलती है राहत : यदि आपको सीने, नाक में बलगम के कारण जकड़न है, तो सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इस समस्या को आप स्टीम लेकर दूर सकते हैं। नेजल पैसेज में हुए ब्लॉकेज के कारण सांस फूलने लगता है। इसे आप स्टीम की मदद से खोल सकते हैं। फेफड़ों में जमें बलगम को भी स्टीम के जरिए खत्म कर सकते हैं। दिन में दो बार गर्म पानी का स्टीम लें।

4) आगे की तरफ झुककर बैठें : यदि सांस फूले तो आप तुरंत ही कुर्सी पर आगे की तरफ झुककर बैठने की कोशिश करें। बैठने से भी ब्रीदिंग को बढ़ा सकते हैं। कुर्सी पर बैठकर पैरों को फर्श पर रखें। अब थोड़ा आगे की तरफ झुककर केहुनियों को दोनों घुटनों पर रखें। अपनी ठुड्डी को पकड़ें और गर्दन और कंधे को रिलैक्स होने दें।

यह भी पढ़ें:  पीरियड्स के दर्द-ऐंठन से हाल रहता है बेहाल? गर्भासन से मिलेगी राहत

5) होठों को बंद करके गहरी सांस लेना : फर्श पर पद्मासन की अवस्था में सीधे तन कर बैठ जाएं। नाक से गहरी सांस अंदर लें और 5-6 सेकेंड के लिए रुकें। अब होंठों को गोल करके (जैसे सीटी बजाते समय करते हैं) 5 सेकेंड के लिए सांस को मुंह से धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। सांस अंदर लेने से ज्यादा समय सांस को बाहर छोड़ें। इस प्रक्रिया को 10 बार जरूर करें। इससे वायुमार्ग में उत्पन्न हुई बाधा दूर होती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं। Kolkata Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें – धन्यवाद

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  गीता जयंती विशेष : ‘श्रीमद्भागवत गीता’ अर्थात, ‘ईश्वर का गीत’
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =