Images 2021 12 19T172606.352

ब्रेडी भी आस्ट्रेलियाई ओपन से हटीं

मेलबर्न। जेनीफेर ब्रेडी चोट के कारण अगले महीने होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन और दो अभ्यास टूर्नामेंट से हटने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं।आस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने पुष्टि की कि 2021 में फाइनल में जगह बनाने वाली ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। अधिकारियों ने ट्वीट किया, ‘‘आपके चोट से जल्द उबरने की कामना करते हैं जेन।’’ अमेरिका की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी ब्रेडी ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

वहां उन्हें जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा, कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू, 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स भी विभिन्न कारणों से आस्ट्रेलियाई ओपन से हटने की घोषणा कर चुके हैं। पुरुष वर्ग में छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर भी घुटने की सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण नहीं खेल पाएंगे। आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:  वार्षिक खेलकूद समारोह में गंगा हाउस बना विजेता
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  रेलवे की बड़ी कारवाई, 19 अधिकारियों को किया बर्खास्त 77 से अधिक को वीआरएस दिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =