Vlcsnap 2023 07 08 16h07m37s22

मालदा में तृणमूल समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बमबारी, एक महिला की मौत

मालदा। पंचायत चुनाव को लेकर मालदा के इंग्लिश बाजार ब्लॉक के फुलवरिया ग्राम पंचायत के न्यू नगरिया इलाके में तृणमूल समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कथित तौर पर इस झड़प के तुरंत बाद दोनों पक्षों ने पथराव और बमबारी शुरू कर दी। इस घटना में तसलीमा नाम की एक तृणमूल उम्मीदवार की सास की मौत हो गई।

घटना में कई अन्य तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये। इलाके में केंद्रीय बलों से लेकर राज्य पुलिस तक के जवान तैनात हैं। भले ही पूरी स्थिति ठप है, लेकिन प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि मतदाता शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान केंद्रों तक जाएं।

मालदा के विभिन्न बूथों पर भारी बमबारी, कई घायल

मालदा। मालदा में पंचायत चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। तृणमूल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, मारपीट, पथराव व बमबारी सुबह से चल रही है। इन घटनाओं में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इंग्लिशबाजार के न्यू नगरिया इलाके में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है।

वहीं मानिकचक के बालू टोला में तृणमूल और कांग्रेस के बीच झड़प में गोलीबारी, बम चले। वहां भी एक तृणमूल कार्यकर्ता घायल हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी सक्युल इस्लाम को पीटकर सिर फोड़ने का आरोप तृणमूल पर लगा है। घटना बामन गांव मोसिमपुर जोलापाड़ा प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 188 पर हुई।

मालदा के विभिन्न बूथों पर भारी बमबारी, कई घायल

मालदा। मालदा में पंचायत चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। तृणमूल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, मारपीट, पथराव व बमबारी सुबह से चल रही है। इन घटनाओं में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इंग्लिशबाजार के न्यू नगरिया इलाके में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें:  ईरान और इसराइल में तनाव के बीच एयर इंडिया ने जारी की एडवाइज़री

वहीं मानिकचक के बालू टोला में तृणमूल और कांग्रेस के बीच झड़प में गोलीबारी, बम चले। वहां भी एक तृणमूल कार्यकर्ता घायल हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी सक्युल इस्लाम को पीटकर सिर फोड़ने का आरोप तृणमूल पर लगा है। घटना बामन गांव मोसिमपुर जोलापाड़ा प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 188 पर हुई।

मालदा के चांचल में बूथ पर कब्जा व कांग्रेस प्रत्याशी से मारपीट का तृणमूल पर लगा आरोप

मालदा। चांचल 1 ब्लॉक के मोतिहारपुर ग्राम पंचायत के जामगाछी बूथ पर कब्जा करने का तृणमूल पर आरोप लगा है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांग्रेस प्रत्याशी के पति और 14वीं जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रजिना खातून के साथ विरोध करने के दौरान मारपीट की गई।

आरोप है कि तृणमूल उम्मीदवार सायरा बानो के पति और निवर्तमान जिला परिषद सदस्य समीउल इस्लाम के नेतृत्व में तृणमूल आश्रित बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। कांग्रेस प्रत्याशी के पति का सिर फटा। कांग्रेस जिला परिषद के लिए महिला उम्मीदवार रजिना खातून के कपड़े फाड़कर उससे मारपीट का आरोप लगा है।

पंचायत चुनाव : मालदा में बमबारी, एक की मौत, छह घायल

मालदा। पचायत चुनाव के बीच मालदा के मानिकचक के गोपालपुर ग्राम पंचायत के जिशारद टोला इलाके में भारी बमबारी की खबर है। बमबारी के पीछे सत्ताधारी तृणमूल समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृत व्यक्ति का नाम शेख मालेक है जबकि सफीकुल इस्लाम समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी दहशत है।

मालदा के कालियाचक में मतपेटी लूट ली और मतपत्र में उपद्रवियों ने लगा दी आग

मालदा। उपद्रवियों ने मतपेटी लूट ली और मतपत्र में आग लगा दी। घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। यह घटना मालदा के कालियाचक-1 ब्लॉक का छाड़काटोला प्राथमिक विद्यालय में घटी है। घटना में आरोप की सुई सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल की ओर है। इसके अलावा इंग्लिश बाजार के दूधिया इलाके के एक बूथ में फर्जी वोटिंग की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें:  मुल्क मंजरी भगवत पटेल की कविता
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बर्दवान पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नड्डा, बोले- बंगाल में भाजपा का आना तय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + fifteen =