वामो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्तर दिनाजपुर में पथावरोध

उत्तर दिनाजपुर। वामो-कांग्रेस ने चोपड़ा में शांति पूर्ण त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव और सीपीआईएम कार्यकर्ता मंसूर आलम के हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर चोपड़ा थाने के दासपाड़ा पुलिस चौकी के सामने राज्य राजमार्ग पर धरना दिया। उल्लेखनीय है कि 15 जून को नामांकन पत्र दाखिल करने में बाधा डालने का तृणमूल कांग्रेस व वामो कांग्रेस गठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। गोलीबारी में सीपीआईएम कार्यकर्ता मंसूर आलम की मौत हो गई।

घटना में वामो-कांग्रेस की ओर से हाई कोर्ट में केस दायर किया गया था। लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर सोमवार की सुबह वामपंथी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंसूर आलम हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी कड़ी सजा की मांग और चोपड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लेकर चोपड़ा थाने के दासपाड़ा चौकी के सामने स्टेट हाईवे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना के कारण यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद चौकी के सामने और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आखिरकार पुलिस के आश्वासन पर वाम-कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन खत्म किया। वे चोपड़ा में शांतिपूर्ण चुनाव की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक रॉय ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो इलाके में अशांति के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

लाखों के प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रफीकुल इस्लाम है। आरोपी का घर अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में है। हालांकि, गिरफ्तार रफीकुल इस्लाम कुछ समय से प्रधान नगर थाना क्षेत्र के समर नगर बटतला इलाके में एक मकान किराए पर लेकर रह रहा था। पुलिस को काफी समय से जानकारी थी कि आरोपी नशे का कारोबार करता है।

इसी सूत्र के आधार पर सादे लिबास में प्रधान नगर थाने की पुलिस आरोपियों पर नजर रख रही थी। आखिरकार रविवार की रात सफलता मिल गयी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने प्रधान नगर थाने के रेगुलेटेड मार्केट इलाके में रफीकुल इस्लाम को प्रतिबंधित कप सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास मौजूद एक नीले बैग में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप था, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किये गये रफीकुल इस्लाम को सिलीगुड़ी अदालत भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *