IMG 20231226 WA0016

भाजपा कोलकाता पोर्ट मंडल -2 का कंबल वितरण

Kolkata Hindi News, कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (BJP) अनुसूचित जाति मोर्चा कोलकाता पोर्ट मंडल -2 ने अटल जयंती के उपलक्ष्य में पोर्ट के भूकैलाश में कंबल वितरण का आयोजन किया.. कार्यक्रम की शुरूआत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा लीगल सेल के संयोजक लोकनाथ चटर्जी ने अपने वक्तव्य में अटल जी के कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रसंशा की.

भाजपा प्रवक्ता शतरूपा दी ,भाजपा जिलाध्यक्ष अनुपम भट्टाचार्य, अनुसूचित जाति मंडल -2अध्यक्ष जयराज धानुक,भाजपा नेता आदित्य नाथ पांडे आशुतोष झा, संजु धानुक, संदीप राजभर ,अनिल सिंह गणेश जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.भूमिकाभाजपा कोलकाता पोर्ट मंडल-2 के महासचिव सुनील धानुक ने सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद दिया.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा में अखण्ड श्री रामायण पाठ का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *