IMG 20210103 WA0000

युवा शक्ति संगम के तत्वावधान में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण

हावड़ा : युवा शक्ति संगम के तत्वावधान में फकीर बगान लेन, हावड़ा, में संस्था के अध्यक्ष बिमल सिपानी जी के कुशल नेतृत्व में जरूरतमंद माताओं बहनों के बीच कम्बल वितरण किया गया जिसमें भाजपा नेता उमेश राय,  प्रभात जैन, हावड़ा नगर निगम की पूर्व पार्षद मती गीता राय, तृणमूल कांग्रेस नेता स्वपन बर्मन,डा आनन्द पाण्डेय,संस्था के चेयरमैन अशोक सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी,कोषाध्यक्ष  सिद्धार्थ डागा,श्री सुदीप बांठिया की गरिमामय उपस्थित रही।

आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती खुशबू सिपानी के नेतृत्व में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।संस्था पूरे वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से हरेक वर्ग के लोगों की सेवा करती है। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष  विजय तिवारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:  शिक्षा हित में किया दान सर्वोपरि होता है- श्री डुंगरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *