BJP wave is in entire Bengal including Darjeeling: Rijiju

दार्जिलिंग समेत पूरे बंगाल में है भाजपा की लहर : रिजिजू

  • किरेन रिजिजू ने राजू बिष्ट के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

Kolkata Hindi News, सिलीगुड़ी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सिलीगुड़ी में दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजू बिष्ट के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने एक रैली में भाग लेते हुए लोगों से बिष्ट को जीतने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर है, यहां भाजपा की जीत होगी। बंगाल में नोटों के बिना कोई काम नहीं होता। राज्य की जनता जानती है कि राज्य में कितना भ्रष्टाचार है। प्रदेश का हर मंत्री और विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल राज्य में भ्रष्टाचार का काला धन बरामद होता है, वैसा देश के किसी भी राज्य में नहीं मिलता। भाजपा भ्रष्टाचार से लड़ रही है। बंगाल के लोगों ने ठान लिया है कि इस बार भी भाजपा को जिताना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *