TMC और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग पर भाजपा ने ली चुटकी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह चुनाव प्रभारी अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग पर चुटकी ली है।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कांग्रेस पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए दावा किया है कि विपक्ष ने दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली है। आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में भाजपा स्वीप करने जा रही है।

मालवीय ने ममता बनर्जी के कांग्रेस पर किए गए हमले के वीडियो को शेयर किया राज्य सभा में दिए गए खड़गे के बयान का हवाला देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि बीजेपी 400 सीटें जीतेगी।

वहीं, ममता बनर्जी चुटकी ले रही है कि अहंकारी कांग्रेस, 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

“मालवीय ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलने का दावा करते हुए कहा कि, विपक्ष ने दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली है। पश्चिम बंगाल भी अलग नहीं होगा। भाजपा स्वीप करेगी, यह बात ममता बनर्जी भी अच्छी तरह जानती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *