नेताजी के पर पौत्र चंद्र कुमार बोस के पार्टी छोड़ने पर भाजपा ने कही ये बात

कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पर पौत्र चंद्र कुमार बोस ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। एक दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। इसके बाद भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि चंद्र कुमार बोस लंबे समय से भाजपा में होते हुए भी नहीं थे। वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उनके होने नहीं होने का पार्टी के लिए कोई मतलब नहीं था।

इसलिए वह फिलहाल पार्टी में हैं या नहीं हैं, यह कोई मायने नहीं रखता। शमिक ने कहा कि पार्टी ने उन्हें उचित सम्मान दिया। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया लेकिन उन्होंने हमेशा ही पार्टी को नुकसान पहुंचाया। एक ऊंचे परिवार से होने की वजह से ही उन्हें सम्मान मिला। उनकी व्यक्तिगत कोई अस्तित्व नहीं है ना ही कोई हैसियत है।

वह जहां भी जाएंगे नुकसान ही पहुंचाएंगे। उनका काम उलजूलूल बयानबाजी के अलावा और कुछ नहीं है।उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य चंद्र कुमार बोस ने एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *