भाजपा नेता शुभेंदु ने राहुल गांधी पर की अभद्र टिपण्णी, एफआईआर दर्ज

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने उनके खिलाफ एफआईआर करा दी है और मांग की है कि शुभेंदु 24 घंटे में माफी मांगें।

जिला कांग्रेस नेतृत्व ने बर्दवान पुलिस स्टेशन में आकर भाजपा नेता और राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लिखित शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।

दरअसल, शुभेंदु से पत्रकारों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब राहुल गांधी के बारे में शुभेंदु आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पीछे बैठे उनके समर्थक भी चौंककर मुंह पर हाथ रख लेते हैं। माने पता उन्हें भी चल जाता है कि उनके नेताजी जो बोल गए, वो ठीक नहीं है।

कांग्रेस नेतृत्व ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में ”न्याय यात्रा” चल रही है। असम से यह न्याय यात्रा जब पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई तो प्रदेश भाजपा हिल गई।

2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए, बीजेपी राजनीतिक रूप से राहुल गांधी का सामना करने में असमर्थ है। इसलिए राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पाने के कारण भाजपा नेता तीखी भाषा का सहारा ले रहे हैं।

BJP leader Shubhendu made indecent remarks on Rahul Gandhi, FIR registeredबीजेपी हमेशा धर्म को लेकर राजनीति करती है, अगर राजनीतिक युद्ध में असफल होती है तो विपक्षी दल के नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है। बंगाल कांग्रेस के सचिव सुमन रॉय चौधरी और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रायगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *