Akhilesh yadav

भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को दिया धोखा : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर आए बजट में जमकर लूट और भ्रष्टाचार हुआ है, जिसका नतीजा सबके सामने है। राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में हुई बरसात से प्रदेश के कई शहरों की हालात खराब है। बारिश से स्मार्ट सिटी बह गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि लखनऊ के पुराने इलाके हों या नए। हर जगह भारी जल भराव की स्थिति है। कई कालोनियों में पानी भर गया।

नाले सड़क के ऊपर बहते दिखाई दिए। लखनऊ में हजारों घरों और दुकानों में पानी घुस गया। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्‍होंने कहा कि वर्षों से नगर निगम पर काबिज इस पार्टी ने राजधानी लखनऊ की सीवर और सफाई व्यवस्था के लिए कोई काम नहीं किया। इस सरकार ने जनता को सपने दिखाने और गुमराह करने के सिवा कोई काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें:  विनायक चतुर्थी व्रत आज

लखनऊ के पुराने इलाकों के साथ-साथ आलमबाग, इन्दिरानगर, गोमतीनगर, गोमती नगर विस्तार के कई क्षेत्रों में और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जल भराव से भयावाह स्थिति है सड़के धंस गई है। अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि भाजपा और उसकी ट्रिपल इंजन सरकार ने लखनऊ समेत अन्य नगरों के लिए क्या किया। स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड़ रूपये के बजट का क्या हुआ।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं करते। सरकार ने सात सालों में प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को भी रोक दिया है, जिस कारण राजधानी सहित अन्य शहरों के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। आज बारिश से लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, झांसी, बहराइच, संभल समेत अन्य जिलों की जो बदतर हालत है, उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ह्यूस्टन में 'रथ यात्रा' का आयोजन करने पर इस्कॉन की आलोचना

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दिल्ली से बंगाल की ओर जा रही मालगाड़ी में लगी आग
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =