BJP candidate Khagen Murmu took blessings from senior TMC leader Samar Mukherjee.

BJP उम्मीदवार खगेन मुर्मू ने TMC के वरिष्ठ नेता समर मुखर्जी से लिया आशीर्वाद

Kolkata Hindi News, मालदा। उत्तर मालदा से भाजपा उम्मीदवार सांसद खगेन मुर्मू ने जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में खगेन मुर्मू तृणमूल के वरिष्ठ नेता, जिला तृणमूल अध्यक्ष और विधायक समर मुखर्जी से जाकर मुलाकात की और  उनका आशीर्वाद लिया।

तृणमूल विधायक ने भी खगेन को गले से लगाया और आशीर्वाद दिया। मुर्मू को  भरोसा है कि वह इस आशीर्वाद के साथ जीत का मुंह देखेंगे लेकिन इस घटना से राज्य की राजनीती में हड़कंप मचा हुआ है।

मालदा के रतुआ में हुई इस घटना पर जोरदार हंगामा शुरू हो गया है। तृणमूल नेता समर मुखर्जी के साथ जिला तृणमूल अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी भी सवालों के घेरे में आए गए है, क्योंकि वह भी वहां मौजूद थे।

इस घटना को लेकर लेकर तृणमूल के अंदर तीखी बहस शुरू हो गई है। दरअसल,  बीजेपी उम्मीदवार खगेन मुर्मू रात में उत्तर मालदा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। तृणमूल जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी और जिला चेयरमैन व रतुआ विधायक समर मुखर्जी भी प्रचार कर रहे थे।

रतुआ में धार्मिक अनुष्ठान, संकीर्तन, भागवत पाठ चल रहा था। दोनों टीमें वहां नजर आईं। सांसद खगेन मुर्मू ने क्षेत्र के विधायक समर मुखर्जी को नमन किया। विधायक ने खुलेआम सांसद को गले लगाया. इसको लेकर तृणमूल में हड़कंप मचा हुआ है।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *