Ab748c48 7eda 4614 a1e1 540742acfb32

कालियागंज में राजवंशी युवक की हत्या के विरोध में भाजपा ने तुफानगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया

कूचबिहार। कालीयागंज में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में पुलिस पब्लिक झड़प के बीच गोली लगने से राजवंशी युवक मृत्युंजय बर्मन मौत हो गयी। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को तुफानगंज विधानसभा की भाजपा विधायक मालती रावा राय के नेतृत्व में असम-बंगाल को जोड़ने वाले तुफानगंज थानामोड़ से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर भाजपा ने धरना दिया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन गई।

इस दिन भाजपा विधायक मालती रावा राय ने कहा कि कालियागंज के राजवंशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। ऊपर से पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर एक राजवंशी युवक मृत्युंजय बर्मन की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा पुलिस मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे राज्य में नाकेबंदी कर रही है।

पुलिस की गोली से युवक की मौत के विरोध में सिलीगुड़ी प्रदर्शन, शुक्रवार को 12 घंटे उत्तर बंगाल बंद का किया आह्वान

सिलीगुड़ी। कलियागंज में दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध कर रहे मृत्युंजय बर्मन नाम के युवक की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या के विरोध में  भारतीय जनता पार्टी के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले की ओर से शहर में विरोध मार्च निकाला गया। हासमी चौक से शुरू होकर यह विरोध मार्च हिलकार्ट रोड व सेवक रोड होते हुए वापस हासमी चौक पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फुंका। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई।

यह भी पढ़ें:  बाइडेन ने मिसिसिपी को मदद का वादा किया

कार्यक्रम में माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने कहा कि उत्तर बंगाल के लोगों की खातिर कल पूरे उत्तर बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्वान किया गया है। जो सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  रोहित और पंत में होगा दिलचस्प मुकाबला
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *