बीरभूम पुलिस ने देसी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kolkata Hindi News, कोलकाता। बीरभूम जिले के लोकपुर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही झारखंड की सीमा से लगे बीरभूम जिले के थाना क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है।

साथ ही नाका चेकिंग जांच भी चल रही है। झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।

लोकपुर थाने की पुलिस ने लोकपुर थाने के धसुनिया में नाका चेकिंग के दौरान बुधवार की रात एक व्यक्ति को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।

मालूम हो कि गिरफ्तार शख्स का नाम विश्वजीत उर्फ कुश मंडल है। घर झारखंड के बागदोहरी थाने के मुरबेरिया गांव का निवासी है।

गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने रूपुषपुर क्षेत्र के खरबोना गांव में छापेमारी कर बीस लीटर देसी शराब के साथ रूपलाल दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि एक सप्ताह के अंदर लोकपुर थाना पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के तहत एक मोटरसाइकिल एवं करीब एक सौ लीटर चुलाई शराब जब्त की गयी है। साथ ही पुलिस सूत्रों के अनुसार अलग-अलग जगहों से चार तस्करों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *