arjun singh bjp

पुराने सहयोगियों को साधने में जुटे अर्जुन सिंह

Kolkata Hindi News, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बैरकपुर से टिकट मिलते ही अर्जुन सिंह अपने पुराने साथियों से मिलने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के साथ तो उन्हें हाल फिलहाल में नहीं देखा गया लेकिन सबसे पहले भाजपा में जिस बड़े नेता का हाथ पकड़ कर आए थे।

उसी मुकुल रॉय से उन्होंने शुक्रवार को घर जाकर मुलाकात की है। मुकुल उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित हैं और चल फिर नहीं पाते हैं। मुकुल भी एक दौर में ममता बनर्जी के बेहद खास सहयोगी रहे हैं।

शुक्रवार को अर्जुन ने उनके घर जाकर मुलाकात की। क्यों मिलने आए थे इस बारे में जो पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना है तो इनका आशीर्वाद लेने आया था।

मुकुल भी अर्जुन को देखकर भावुक हो गए और बोले, ‘अरे अर्जुन, तुम आ गए!’

मुकुल को एक समय बंगाल की राजनीति का चाणक्य’ कहा जाता था। कांचरापाड़ा में जुगल भवन में मुकुल रॉय का घर है जहां दोनों की मुलाकात हुई है।

इस बीच, कांचरापाड़ा बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। शुक्रवार को जब अर्जुन प्रचार के लिए निकले तो सबसे पहले जुगल भवन गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *