Images 2021 08 18T004551.945

Bihar : तेजस्वी ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर जहां खगड़िया और भागलपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे और नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। तेजस्वी पटना से सीधे अपने विधनसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे और बाढ़ प्रभवित इलाकों का नाव से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भी बात की।

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नाव से राघोपुर के तेरसिया और सरायपुर पंचायत पहुंचे। नाव पर सवार तेजस्वी अपने फेसबुक पेज पर लाइव भी हुए और खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति को बयां किया। उन्होंने बकायदा कैमरामैन से बोलकर चारों तरफ का ²श्य दिखवाया। तेजस्वी ने कहा कि ग्राउंड पर क्या हालात हैं, इसको समझा जा सकता है।

तेजस्वी ने नाव हादसे में दो बच्चों को खोने वाले परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तेरसिया में जिन दो बच्चों की मौत हुई है। पार्टी की ओर से उनके परिजनों को 25-25 हजार की राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  पटना में मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा के प्रमुख घाटों पर 22 मजिस्ट्रेट तैनात, कानून हाथ में लिया तो केस होगा दर्ज

तेजस्वी ने कहा कि सरकार द्वारा नाव की व्यवस्था की गई है वह नाकाफी है। उन्होंने कहा लोगों को कोई सुविधा नहीं पहुंचाई जा रही है। तेजस्वी यादव के साथ नाव पर विधायक मुकेश रौशन, विधान पार्षद सुबोध राय, राजद के वरीय नेता भोला यादव भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गंगा के अलावा गंडक और कोसी जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्घि के बाद कई क्षेत्र पानी से घिरे हुए हैं। बिहार के 15 जिले के 618 पंचायतों के 2176 से अधिक गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से करीब 27 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  अयोध्या ने दिया सौहार्द का संदेश, जन्मभूमि के पुजारी ने इकबाल के घर पहुंचकर दी ईद की बधाई
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  आदित्य ठाकरे बोले, अयोध्या की भूमि राजनीति करने की नहीं, हम सिर्फ प्रार्थना करने आए
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *