Img 20231209 190702

बिहार शरीफ के प्रख्यात चित्रकार बी.सी. गुप्ता का फरीदाबाद में निधन

फरीदाबाद। बिहार शरीफ भैसासुर के प्रख्यात चित्रकार पेंटर बी.सी. गुप्ता का निधन 8 दिसंबर शुक्रवार 2023 सुबह 10 बजे अपने निवास स्थल फरीदाबाद में 88 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन से बिहार के चित्रकार और पेंटरों में शोक की लहर देखी जा रही है। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री और नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि चित्रकार बाबू चंद्र गुप्ता जिन्हें लोग बी.सी. गुप्ता के नाम से जानते थे अपने जमाने के बहुत बड़े पेंटर और चित्रकार थे। इनसे शिक्षा पाकर शहर के कई कलाकार शीर्ष पर पहुंच गए।

इधर कुछ सालों से ये अपने बड़े सुपुत्र के साथ दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहे थे। इनके बड़े पुत्र का नाम विनोद कुमार गुप्ता और छोटे का नाम पप्पू गुप्ता है। वो अपने पीछे कलाकृतियों की विरासत छोड़ गए हैं। उसके परिवार के सदस्य उससे बहुत प्यार करते थे और आज उसकी कमी महसूस कर रहे हैं।

उनका अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन हरिद्वार के सबसे पवित्र घाट हर की पौड़ी पर उनके सबसे बड़े बेटे बिनोद कुमार, जो एक प्रसिद्ध कलाकार हैं और उनके पोते अवि तात्या और आंचल तात्या, जो प्रौद्योगिकी उद्यमी हैं की उपस्थिति में सनातन विधि से संपन्न किया गया।Img 20231209 Wa0040

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *