Wine

बिहार : मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में 3 की मौत, शराब पीने से मौत की आशंका, थाना प्रभारी निलंबित

मुजफ्फरपुर। बिहार में कथित तौर से शराब पीने से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जबकि पांच से सात लोग बीमार बताए जा रहे हैं। बीमार लोगों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया और बरियारपुर गांव में मंगलवार की सुबह अचानक कुछ लोगों की तबियत बिगड़ गई। कुछ लोगों ने पेट में दर्द की शिकायत की, जबकि कुछ लोगों ने दिखाई नहीं देने की बात कही। आनन-फानन में सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों की मौत हो गई। अपुष्ट खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या चार बताई जा रही है।

इधर, मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने आईएएनएस को बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। एक और व्यक्ति की मौत की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह थानाप्रभारी कुंदन कुमार, चौकीदार नागेंद्र पासवान, चौकीदार मोहम्मद इस्लाम को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  हॉरर फिल्म 'लव इज फॉरएवर' 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी

उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों में जांच पड़ताल की जा रही है। जयंतकांत ने बताया कि सरैया में भी इस तरह की घटनाएं घटी हैं, उस लिहाज से इलाके में छापेमारी चल रही है और पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े पूर्व जिले के सरैया थाना क्षेत्र में कम से कम सात लोगों की कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। राज्य में पिछले 15 दिनों में 40 से अधिक लोगों की मौत कथित तौर पर शराब पीने से हो गई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  लॉकडाउन उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे होंगे वापस, शासनादेश जारी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  If you like yellow, this might be perfect for you personal choices and your business one in your life
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eleven =