लगातार गिरने के बाद थोड़ा बढ़ा बंगाल का तापमान, ठंड बरकरार

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में पिछले एक हफ्ते के दौरान तापमान में लगातार गिरावट होती रही। इस बीच मंगलवार को इसमें हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 15.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। यह सामान्य है। एक दिन पहले यह 14.1 डिग्री सेल्सियस पर था।

हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से दो डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसकी वजह से कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सुमित राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल ठंड बढ़ गई है।

यहां तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण ठंड अधिक लग रही है। शाम ढलते ही कोहरा भी छा रहा है जिसके कारण दृश्यता कम हो गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान में लगातार गिरावट की वजह से ठंड बढ़ी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *