बंगाल : राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में युवक गिरफ्तार

कोलकाता। मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज से एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुक्ता महतो के रूप में की गयी। उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारियों को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपित की पहचान पाकिस्तान के अलावा ईरान और फिलिस्तीन में संबंधित खुफिया एजेंसियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए भी जिम्मेदार होने के रूप में की गई है।

हाल ही में एटीएस के अधिकारियों ने देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी जानकारी पाकिस्तान को देने के ऐसे ही आरोप में महाराष्ट्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसकी जांच के दौरान महतो का नाम सामने आया था। अधिकारियों ने कथित तौर पर महतो के नाम पर कई बैंक खातों का पता लगाया था, जहां करोड़ों में लेनदेन का पता चला था। उन सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।

अधिकारियों को पता चला है कि महतो अक्सर मुंबई आता था और दूसरे देशों में अपने आकाओं से बातचीत करता था। मुंबई पुलिस के एटीएस के अधिकारियों ने महतो को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में जिला अदालत में पेश किया था और उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *