Logo

Bengal Spotlight : रविवार की बड़ी खबरों पर एक नज़र

बंगाल के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्कॉच गोल्ड पुरस्कार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना काल में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्काॅच गोल्ड से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है।
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया , “ बंगाल के लिए गर्व का क्षण। स्कूल शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड पुरस्कार। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।”

कांथी : जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पर सौंपा ज्ञापन

अमितेश, खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला बाढ़ निवारण समिति की ओर से शुक्रवार को कांथी डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसके तहत आने वाले मानसून से पहले पानिनाला – डेढ़ दिघी – नारांदारी- मगराजपुर – दुनियार- पुटिमारी आदि जगहों की सभी निकासी जलव्यावस्थ के जीणोद्धार की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में समिति के जिला नेता नारायण चन्द्र नायक,अशोक तरू प्रधान, उत्पल प्रधान, सुर्येंदू विकास पात्र तथा सुबल चन्द्र माईती समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

नारायण नायक ने बताया कि जिले भर में बाढ़ की रोकथाम और जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए आंदोलन को तेज करने के लिए आने वाले 20 नवंबर को मेचेदा में जिला अधिवेशन बुलाया गया है। जिसमें भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मांगें न माने पर बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा दिया जाएगा।

वीवीपैट-इवीएम से ही होगा कोलकाता और हावड़ा का चुनाव

राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को कोलकाता और हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। आयोग ने 19 दिसंबर को अधिकारियों से निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा प्लान देने को कहा है। साथ ही पिछले बार की तुलना में अधिक संख्या में चुनाव कर्मियों की व्यवस्था करने को भी निर्देश दिया है। दूसरी ओर आयोग ने वीवीपैट.इवीएम से ही चुनाव कराने का फैसला भी किया है। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने कोरोना महामारी के कारण मतदान केन्द्रों की संख्या बढऩे की संभावनाएं व्यक्त की है। आयोग ने आला अधिकारियों से निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए एक फुल प्रुफ सुरक्षा योजना बनाने को कहा है।

यह भी पढ़ें:  हॉकी : आखिरी मिनट के गोल से जीता ऑस्ट्रेलिया

बंगाल में कोविड-19 के 872 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में शनिवार को 872 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,03,318 हो गयी जबकि 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 19,307 पर पहुंच गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। राज्य में पिछले कोविड-19 के 860 नए मामले आए थे और 14 लोगों की मौत हुयी थी । कोलकाता में सबसे अधिक 217 नए मामले आए। इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले में 151 नए मामले आए।

हुगली से 79 और दक्षिण 24 परगना से 74 नए मामले आए। बुलेटिन में कहा गया है कि कोलकाता तथा दक्षिण 24 परगना जिले में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई। राज्य में अभी कोविड-19 के 8,031 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 15,75,980 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 8.37 करोड़ से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली है।

16 नवंबर से खुल रहे हैं स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन

पश्चिम बंगाल में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है। 16 नवंबर से फिर से स्कूल खोले जा रहे हैं. स्कूल खुलने में महज दो ही दिन बचे हैं ऐसे में स्कूलों की सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं कि नहीं शिक्षा विभाग हर स्कूलों का जायजा ले रहा है। लगभग 1 साल से अधिक समय के बाद स्कूल कैंपस खोले जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। स्कूलों में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी में सुबह चाय पे चर्चा में शामिल हुए दिलीप घोष

मास्क सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इन सब पैमाने पर काम किया जाए। हाल के अपडेट के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों से कहा है कि वे किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर न करें। छात्रों को स्कूलों में भेजने का निर्णय केवल माता-पिता/अभिभावकों पर छोड़ दिया जाए। ऑनलाइन कक्षाओं को जारी है, स्टूडेंट्स के पास ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प हैं।

क्षमा मांगें सुरोजीत साहा : चंदन रक्सेल

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हावड़ा जिला सदर के अध्यक्ष चंदन रक्सेल ने भाजपा से निष्कासित पूर्व जिला अध्यक्ष सुरोजीत साहा के आरोपों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनकी दल विरोधी टिप्पणियों से जनता में पार्टी की छवि खराब हो रही है। इसके लिए उन्हें पार्टी से और पार्टी के समस्त स्तर के कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगना चाहिए, जो भी आरोप सुरोजीत साहा लगा रहे हैं, वह मनगढंत है।

सुरजीत साहा को पार्टी से निकाले जाने के बाद अब भाजपा की ओर से हावड़ा सदर का नया कनवेनर मणिमोहन भट्टाचार्य को बनाया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को ‘चोर’ कहे जाने के बाद पार्टी नेे कड़ा रुख अपनाते हुए हावड़ा सदर के जिलाध्यक्ष सुरजीत साहा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद गुरुवार को पार्टी की ओर से घोषणा की गयी कि मणिमोहन भट्टाचार्य को हावड़ा सदर का कनवेनर बनाया जा रहा है

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पंजाबी फिल्म 'ट्रेवल एजेंट' का मुहूर्त संपन्न

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + two =