Mamatabanerjeeelection

Bengal : 1 जुलाई तक बढ़ी पाबंदियां, शॉपिंग मॉल और निजी कार्यालय खुले, क्या खुला क्या बंद पढ़े यहां

कोलकाता। Kolkata Desk : राज्य सरकार ने प्रतिबंधों को बनाए रखते हुए कई रियायतों की घोषणा की है। बस-ट्रेन बंद, शॉपिंग मॉल और निजी कार्यालय फिर से खुल गए, प्रतिबंध 1 जुलाई तक बढ़ाए गए।राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रहे प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों को नए नियमों से छूट दी गई है। उदाहरण के लिए 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी कार्यालयों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रखा जा सकता है।

  • राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने कई रियायतों की घोषणा की।
    कुछ मामलों में छूट :-
  • सभी सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुले रहेंगे।
  • निजी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। 25 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी नहीं होंगे।
  • कार्यालय के अधिकारियों को कर्मचारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी। एप के जरिए पुलिस से ई-पास लेना होगा।
  • पार्क सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सुबह की सैर के लिए खुला रहेगा। वैक्सीन की दो खुराक लेने पर ही अंदर जाने की अनुमति।
  • बाजार-हाट और खुदरा दुकानें सुबह 7 से सुबह 11 बजे तक खुली रहेंगी। अन्य दुकाने सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।
  • रेस्टोरेंट और बार दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि 50 फीसदी सीटें ही रखनी होंगी।
  • शॉपिंग मॉल के अंदर खुदरा दुकानों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति है। हालांकि 25 फीसदी से ज्यादा स्टाफ को नहीं रखा जा सकता है। खरीदारों को भी 30 प्रतिशत से अधिक प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
  • स्टेडियमों और स्पोर्ट्स क्लबों में बिना दर्शकों के खेल हो सकते हैं।
  • आउटडोर और इनडोर शूटिंग 50 लोगों के साथ शुरू की जा सकती है। हालांकि कोविड के नियमों का पालन करना होगा। मास्क और टीकाकरण अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें:  अभिषेक बनर्जी की जनसंपर्क यात्रा में शामिल होने 3 मई को मालदा जाएंगी ममता बनर्जी

अपरिवर्तित रहेगा :

  • स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे।
  • लोकल और मेट्रो ट्रेन, वाटरक्राफ्ट और बस सेवाएं बंद रहेंगी।
  • सांस्कृतिक तथा मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए भीड़ नहीं लगाई जा सकती।
  • ब्यूटी पार्लर, स्पा और जिम बंद रहेंगें।
  • शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक मेहमानों की अनुमति नहीं है।
  • रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक यातायात बंद रहेगा। आवश्यक सेवाओं पर छूट पूर्वत रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ रियायतें दी गई हैं। पूर्ण बंद के बजाय कुछ मामलों में मंजूरी दी गई है। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। हमने बंगाल में सार्वजनिक और निजी दोनों तरह से लगभग 2 करोड़ लोगों को टीका लगाया है। सुपर स्प्रेडर्स को प्राथमिकता दी गई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दीघा सेक्शन के विकास और समस्याओं पर DRM से यात्री संगठन की संवाद बैठक
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  करवा चौथ : कोलकाता, हावड़ा, आसनसोल, पश्चिम बंगाल के शहरों में आज चांद निकलने का समय
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =