accident

बंगाल पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

कोलकाता। साहिबगंज में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना बरहरवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। मुर्तजा शेख नाम के जिस व्यक्ति को पश्चिम बंगाल पुलिस की गाड़ी ने धक्का मारा उसकी मौत हो गयी। बुधवार को मालदा सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में मुर्तजा की पत्नी सितारा बीवी ने बताया कि, उसके पति मुर्तजा शेख मजदूरी करने दिन के करीब दो बजे बरहरवा थाना क्षेत्र में लाल माटी गांव के पास जय जवान चिमनी ईट भट्ठा काम करने गये थे।

वह चाय पीने के लिए भट्ठा के बगल में स्थित चाय दुकान के पास जैसे ही पहुंचे ही थे कि फरक्का की ओर से आ रहे पश्चिम बंगाल के सूती थाना के बुलेरो संख्या WB94D 8998 ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। बुरी तरह से जख्मी हो गये, जख्मी हालत में पुलिस ने उसे उठाकर फरक्का थाना क्षेत्र के बिंदु ग्राम प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उसे प्राथमिक इलाज करा कर मालदा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां बुधवार की रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास उसकी मृत्यु हो गई है। मुर्तजा शेख अपने पीछे आठ संतान छोड़ गया है। इस घटना से उसके परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। समाचार भेजे जाने तक उसके परिवार के लोग सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर हॉस्पिटल से उसका शव लाने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *