Bengal News :: सड़क दुर्घटना में डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पुरुलिया। पुरुलिया बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरुलिया शहर के राघवपुर मोड़ पर रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में डीएसपी (यातायात) समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी (ट्रैफिक) समेत चार पुलिसकर्मी बीती रात गश्त के लिए निकले थे।

राघबपुर मोड़ पर उत्पाद विभाग की एक बोलेरो कार ने नियंत्रण खोकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घटना में डीएसपी (यातायात) समेत चार पुलिसकर्मी से घायल हो गये। घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल पुरुलिया सदर अस्पताल में ले जाया गया। डीएसपी ट्रैफिक मिहिर दे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

पूर्व मेदिनीपुर में स्थापना दिवस के दिन ही जलकर खाक हुआ तृणमूल कार्यालय

तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के दिन ही पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया रघुनाथचक इलाके में एक तृणमूल कार्यालय जलकर खाक हो गया। इस मामले में राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है और शिकायत भी दर्ज करवाई है।

घटना के संबंध में पूर्व मेदिनीपुर युवा तृणमूल अध्यक्ष शेख असगर अली ने कहा, भाजपा के लोगों ने शुभेंदु अधिकारी के आदेश पर ऐसा किया। इस वार्ड में कुछ शुभेंदु अधिकारी के अनुयायी हैं। उनकी टीम का ही ये काम है। अगर 12 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो हम कार्रवाई करेंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *