Corona

Bengal Live : बंगाल में 15 तक बढ़ाई गई सख्ती, दिशानिर्देश जारी

कोलकाता : (Omicron Variant) राज्य के मुख्य सचिव द्वारा कोरोना के मद्देनजर राज्य में रात्रिकालीन पाबंदियां 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन का निर्देश दिया गया है। रात 11 से लेकर सुबह 5 बजे तक सभी तरह के आउटडोर गतिविधियों पर रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों और वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, सोशल डिस्टेंस, साफ-सफाई प्रोटोकॉल पालन करना होगा।सभी कार्यालयों में कर्मियों का संपूर्ण वैक्सीनेशन कोरोना संबंधित सुरक्षा नियमों के पालन का निर्देश दिया गया। इनका उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर डिजास्टर मैनेजेमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।

ममता बनर्जी से मिले आदित्य ठाकरे और संजय राउत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और पार्टी नेता संजय राउत ने आज मुंबई में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसे लेकर आदित्य ने कहा- हम उनका मुंबई और महाराष्ट्र में स्वागत करते हैं। हमेशा दोस्ती रही है। हम उनसे 2-3 साल पहले भी मिले थे जब वह मुंबई आई थीं। हम उस दोस्ती को आगे बढ़ाने आए हैं।

यह भी पढ़ें:  बंकिम चंद्र चटर्जी का जीवन मुझे भाजपा का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करता है : जे. पी. नड्डा

हमने कई मुद्दों पर चर्चा की लेकिन हम यहां उनके स्वागत के लिए मुंबई आए हैं। ममता का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन ठाकरे की तबीयत खराब होने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो पाएगी। अब ममता बनर्जी राकांपा प्रमुख शरद पवार से ही मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह एक दिसंबर यानी बुधवार को मुंबई के कुछ बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात कर सकतीं हैं।

ओडिशा-पश्चिम बंगाल पुलिस ने 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ईकाई की मदद से मुर्शिदाबाद जिले में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के घर से 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 390 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। एसटीएफ ने एक बयान में बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को मुर्शिदाबाद के लालगोला में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर के रूप में पहचाने गए इस्माइल एसके के घर संयुक्त तौर पर छापेमारी की और मादक पदार्थ से संबंधित कानून एनडीपीए अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  कोयला लदे डंपर में लगी आग, एनएच-60 पर कुछ देर बाधित रहा यातायात

यह इलाका चमकपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। बयान में बताया गया कि छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ तस्कर घर से भागने में सफल रहा। हालांकि, घर की तलाशी के दौरान 390 ग्राम ब्राउन शुगर और अन्य आपत्तिजनक चीजें शयनकक्ष से बरामद हुईं और जब्त कर ली गईं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में बीजेपी को झटका, 3 बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =