फोटो, साभार : गूगल

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात अम्फान के बाद पुनर्वास प्रक्रिया के तहत लोगों की मदद के लिए सरकार ने 1,444 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार घरों की मरम्मत के लिए करीब पांच लाख प्रभावित लोगों के खातों में पहले ही पैसा भेज चुकी है।

इसके अलावा, 23.3 लाख किसानों को फसल क्षति सहायता दी गई है। बनर्जी ने कहा कि पान के दो लाख किसानों को आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 महामारी से लड़ने के दौरान, बंगाल ने सुपर चक्रवात अम्फान का सामना किया जो हमारी हाल की यादों में सबसे भीषण तूफान है।

इससे मकान और बुनियादी ढांचा तबाह हो गया, मत्स्य पालन और कृषि की गतिविधि बाधित हुई। विनाश अभूतपूर्व था। बनर्जी ने पहले ऐलान किया था कि उनकी सरकार अम्फान राहत उपायों के लिए 6,250 करोड़ रुपये जारी करेगी। चक्रवात अम्फान ने पश्चिम बंगाल में 98 लोगों की जान ली और कम से कम छह करोड़ लोगों को सीधा प्रभावित किया।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five − four =