बंगाल के सरकारी कर्एमचारियों की बल्ले-बल्ले, एक जनवरी से बढ़ी दर से मिलेगा डीए

Kolkata Hindi News, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। उन्होंने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि एक जनवरी से बढ़े हुई दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री शहर में क्रिसमस के अवसर पर एक समारोह में शामिल हुईं। वहां उन्होंने भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले तक राज्य सरकार के कर्मचारियों को छह फीसदी की दर से डीए मिलता था। गुरुवार की घोषणा से उन्हें 10 फीसदी डीए मिलेगा। ममता ने कहा कि यह घोषणा 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।

डीए में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई का अंतर 36 प्रतिशत कम हो गया। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए डीए अनिवार्य है लेकिन राज्य सरकारों के मामले में ऐसा नहीं है। राज्य में डीए वैकल्पिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी से सरकार पर 2,400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इससे राज्य के 14 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। ममता ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी को क्रिसमस और नए साल का ‘उपहार’ बताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *