15kol7 bjp

Bengal : नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी भाजपा, सभी दलबदलू नहीं पा सके टिकट

कोलकाता। West Bengal Election : बंगाल में नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करने के प्रयास में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं की एक सूची तैयार की है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं और उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के टिकट से वंचित कर दिया गया है। भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को समझाएंगे कि टिकट केवल उन्हीं को दिया जाता है, जिनके जीतने की सबसे अधिक संभावना होती है।

भाजपा की ओर से राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद, भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से उनके चहेते नेताओं को टिकट नहीं दिए जाने और हाल ही में भगवा पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को टिकट दिए जाने को लेकर कोलकाता में पार्टी कार्यालय और राज्य के अन्य जिलों के कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ उम्मीदवार, जिन्हें टिकट दिया गया है, वे पहले भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर चुके हैं, जब वे सत्तारूढ़ टीएमसी में थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “यह सच है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कुछ दलबदलू नेताओं को भाजपा का टिकट मिला है, लेकिन यह भी सच है कि जो हमारे साथ शामिल हुए हैं, उनमें से सभी को तो टिकट नहीं मिला है।”

यह भी पढ़ें:  उत्तर दिनाजपुर : गड्ढे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत

पिछले छह से आठ महीनों में ममता बनर्जी सरकार में मंत्री, विधायक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित कई टीएमसी नेता भाजपा में शामिल हुए थे। शुभेंदु अधकारी और राजीव बनर्जी जैसे कुछ बड़े नामों के साथ कई अन्य विधायकों को भाजपा का टिकट मिला है। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लगभग ढाई दर्जन वरिष्ठ टीएमसी नेताओं को टिकट से वंचित कर दिया गया और सूची तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा, हमारे वरिष्ठ नेताओं ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि कई ऐसे हैं, जो हाल के दिनों में भाजपा में शामिल हुए और उन्हें टिकट देने को लेकर विचार नहीं किया गया। टिकट से वंचित रहने दलबदलू नेताओं की सूची भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को दी गई है, ताकि वे उत्तेजित कार्यकर्ताओं को इस संबंध में सूचित करके समझा सकें। उन्होंने कहा, “हमें अपने कार्यकर्ताओं को यह समझाना होगा कि जिन नेताओं को जमीनी समर्थन प्राप्त नहीं है, उन्हें पार्टी का टिकट नहीं दिया गया है। केवल योग्य लोगों को ही टिकट मिला है।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  राज्य सरकार का कड़ा फैसला, बंगाल में अभी नहीं खुलेंगी दुकानें

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी पर 6 मुकदमे छिपाने का आरोप, बीजेपी ने की नामांकन रद्द करने की मांग
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =