Horoscope

बुधवार को चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, हर कदम पर मिलेगी सफलता

मेष: आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा क्योंकि कोई शुभ समाचार आएगा या आपके सोचे हुए काम बनेंगे। आप जितना श्रम कर रहे हैं, उसका पूरा लाभ आज मिलेगा। व्यक्तिगत कौशल में भी बढ़ोत्तरी होगी। लाभ प्राप्ति के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। किसी खास मामले में अवरोध बना रहेगा और उसे सम्पन्न करने के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है। काम-काज के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में भी दिन शानदार जाएगा, उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मान मिलेगा।

वृषभ: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यावसायिक यात्रा को नया रूप दे सकते हैं। आय अच्छे मार्ग से हो, इसका प्रयास आपको करना चाहिए। आर्थिक लाभ के लिए कोई छोटा-मोटा समझौता करना पड़ सकता है। वाहन सुविधा बढ़ेगी और मौज-शौक या मनोरंजन के लिए भी कुछ समय निकाल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी बहुत असहमति रहेगी परन्तु आप धैर्य से काम लें। आपके आसपास के वातावरण में छोटे-मोटे षडय़ंत्र की सम्भावना है अत: सावधानी से काम करें। लेन-देन में पारदर्शिता बरतें। आज लाभ कम है और खर्चा ज्यादा है।

मिथुुन: आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, हर काम जैसे आपको ही करना पड़ जाएगा। किसी-किसी काम में आर्थिक लाभ होगा परन्तु बेगार बहुत ज्यादा है। घर में माहौल थोड़ा विपरीत है, सहयोगियों के साथ भी थोड़ा बहुत असहमति रहेगी। विनम्र व्यवहार से ही आक्षेपों का सामना कर पाएंगे। विरोधियों को लेकर आप थोड़ा भ्रमित से रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या न किया जाए। यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत शानदार है, हर काम में सफलता मिलेगी। समूह में किसी भोज या आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं, खर्चा आपको ही करना पड़ेगा।

कर्क: व्यक्तिगत मामलों में आज का दिन शानदार है। प्रेम सम्बन्ध में आप खुलकर इजहार कर सकते हैं, दिन अनुकूल रहेगा। काम-काज के मामले में भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, आपका कार्य कौशल उभर कर आपके सामने आयेगा। मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम भी बना लेंगे। एक तरफ दैनिक आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ जबरन कोई खर्चा करना पड़ सकता है। यदि आपकी उम्र अधिक है तो संतान की गतिविधियां आपको बहुत परेशान करेंगी, बहुत अधिक समझाने की आवश्यकता है। व्यावसायिक विरोधियों पर बहुत आप भारी पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  15 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

सिंह: आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा। खान-पान और मनोरंजन खूब रहेगा। गरिष्ठ भोजन की बिलकुल चिंता नहीं करेंगे। बहुत अच्छे मूड़ में कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं जो कि आगे चलकर लाभ देगा। संतान को लेकर आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। या तो शिक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे या व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। आपके साथ नाममात्र की भागीदारी हो तो भी लाभदायक रहेगी। आपके साथी के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगा और अशुभ घटेगा। किसी उपहार की उम्मीद कर सकते हैं।

कन्या: आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से दिन बहुत शानदार है। कोई व्यावसायिक समझौता करना पड़े तो चूकें नहीं और प्रस्ताव को आगे बढ़ाएं। आज आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और किसी न किसी रूप में और फायदे भी होंगे। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है। दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। नये सहयोगी मिलेंगे। भाई, बहिन को लेकर मन में थोड़ी बहुत चिंता रहेगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। आज संतान की ओर से श्रेष्ठ कार्य परिणाम मिलेंगे। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है।

तुला: आज आप बहुत निराश रहेंगे। घर-परिवार की समस्याएं परेशान करंेगी। दिन यूं ही बीत जाएगा। शाम को व्यावसायिक मामलों में अचानक प्रगति होगी और काम-काज आगे बढ़ेगा। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा बल्कि एक-दो व्यावसायिक निर्णय कर लेंगे। संतान को साथ लेकर चलने में फायदा है। उनका समय सुधर रहा है। भागीदारी में समन्वय का अभाव रहेगा परंतु समय लाभकारी है। सरकारी लोगों से या बड़ी कंपनियों से काम निकालने में बाधा आएगी। समय पर काम निकालने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना होगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी परंतु बाहर की यात्रा ना करें।

वृश्चिक: आज समय लाभ का बना हुआ है। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है। अन्य शहरों से आय बढ़ेगी। विदेश व्यापार है तो भी लाभ हो सकता है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा होगा और ऋण प्राप्ति की आवश्यकता बनी रहेगी। भागीदारी में कुछ समस्याएं रहेंगी अत: सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। आज सृजन कार्य अनुकूूल परिणाम लाएगा। आपके आस-पास षडय़ंत्र की संभावना हो सकती है अत: बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  7 Sept 2021 : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा देखें यहां

धनु: आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे तथा आज कार्य-कौशल का प्रदर्शन करेंगे। नए लोगों से भी अच्छा सहयोग ले पाएंगे। कार्य-संपादन उच्चकोटि का होगा। आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा और खर्चे को नियंत्रित करने की कोशिश सफल हो जाएगी। व्यवसाय में आपका विरोध करने वाले परेशान होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो उलझे हुए रहेंगे और किसी खास मामले में स्पष्ट निर्णय नहीं कर पाएंगे। आपको किसी की मदद की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम संबंध के मामले में आपको अत्यधिक ध्यान देना चाहिए।

मकर: आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा जब आपके सोचे हुए काम उसी तरह से हो जाएंगे जैसे की आपने सोचा था। यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। दो-तीन अलग-अलग स्रोतों से आय हो सकती है। भागीदारी के मामलों में एक तरफ समस्या रहेगी तो दूसरी तरफ लाभ रहेगा। जीवनसाथी के नाम से भी लाभ प्राप्ति की संभावना है। दैनिक आय बढ़ेगी। आय के लिए पवित्र साधन अच्छा रहेगा। यदि उम्रदराज हैं तो रक्तचाप की शिकायत रह सकती है। तनावमुक्त रहने के लिए योग या प्राणायाम आपकी मदद कर सकता है। नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ: दिन अच्छा है। यात्रा का विचार त्याग दें। व्यावसायिक मामलों में आप सफल रहेंगे। कुछ अच्छे निर्णय आपको जीत में ले जाएंगे। समूह में निर्णय लेना अच्छा रहेगा क्योंकि राहु ऐसा चाहते हैं। इस समय काम करते समय व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की कार्य-प्रणालियों का भी अध्ययन कर लें, इससे आपको मदद मिलेगी। जीवनसाथी के लिए यह अत्यंत शानदार समय चल रहा है। यह समय लाभ के लिए बहुत अनुकूल है। घर में छोटी-छोटी सुख-सुविधाओं में परेशानियां रहेंगी परंतु आप उनकी परवाह नहीं करेंगे। भोजन में अनियमितता रहेगी अत: ध्यान देना ही पड़ेगा।

मीन: आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ के लिए समय नहीं मिल पाएगा। अध्ययन जैसे कार्यों में समय बिताएंगे। कार्य भार इतना अधिक रहेगा कि निजी आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके प्रभाव व यश में तीव्र वृद्धि होगी। सार्वजनिक रूप में भी आपका सम्मान होगा। प्रेम संबंध में पारदर्शिता रखें अन्यथा बाद में कष्ट हो सकता है। आर्थिक लाभ बढ़ेगा और ऋणों के पुनर्भुगतान में सुविधा बढ़ेेगी। लापरवाही से लिए गए कार्य में कानूनी समस्या उत्पन्न हो सकती है, सावधानी से कार्य करना होगा। पिता के लिए शानदार समय है, उनका यश बढ़ेगा और लाभ होगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  16 अक्टूबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =