बंगाल : रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी टीएमसी में शामिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा को मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एक और झटका दिया है। पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था उन्‍होंने कोलकाता में राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से विधायक हैं। भाजपा के नाराज चल रहे थे।

विधानसभा चुनाव के समय भाजपा विधायकों की संख्या 77 थी, जो अब घटकर 70 हो गई है। जिसमें 5 विधायक टीएससी के साथ जुड़ गए हैं। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे। रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने 1 अक्‍टूबर को अचानक भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया था। इस इस्‍तीफे के एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने विधायक कृष्‍ण कल्‍याणी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

बागी विधायक को ये कारण बताओ नेाटिस रायगंज में भाजपा के सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण भेजा गया था। इसके एक दिन कृष्ण कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया। इस्‍तीफा देते हुए कल्‍याणी ने ने कहा था कि मैं ऐसी पार्टी में नहीं रह सकता जिसमें देबाश्री चौधरी सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *