फोटो साभार : गूगल

कोलकाता : राज्य में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच प्रदेश भाजपा नेताओं ने ममता सरकार के खिलाफ रविवार को अपने घरों में प्रदर्शन किया। रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के विरोध में अपने घरों में मौन प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि कोरोना वायरस से निपटने में राज्य सरकार नाकाम साबित हो रही हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार ठीक प्रकार काम नहीं कर रही है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में खराबी आ गई है। राज्य की गरीब जनता ठीक प्रकार राशन नहीं पा रही है। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या को दबाया जा रहा है। राज्य सरकार के खिलाफ इन आरोपों को लगाते हुए प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दो घंटे का मौन विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, मुकुल राय समेत पार्टी के सांसद और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या को दबाने का आरोप लगाया है। इससे पहले घोष ने ममता सरकार पर कोरोना संकट को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।

गौरतलब हो कि राज्य सरकार के कोरोना अस्पतालों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए बैरकपुर के बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह हाईकोर्ट मामला दायर किया है। मोबाइल फोन इस्तेमाल के चलते कोरोना वायरस फैलने के डर से राज्य सरकार ने बीते 22 अप्रैल को कोरोना अस्पतालों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + seven =