Kolkata

बंगाल में बसंत ऋतु की शुरुआत, विदा हुई ठंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में मौसम बिल्कुल सुहाना हो गया है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि राज्य से ठंड लगभग विदा हो गई है और बसंत ऋतु की शुरुआत हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

कोलकाता के साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी जिसके बाद ठंड पूरी तरह से नदारद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  लंबे समय के बाद आखिरकार भांगड़ में धारा 144 हटा ली गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *