0c0e4108 3a97 4fbb b7e7 2a5679a324ea

पंचायत चुनाव से पहले सीपीएम उम्मीदवार दल बदल कर भाजपा में

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के अरविंद ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 17/40 पर भाजपा ने सीपीएम के घर सेंध लगाई। इस बार यहां विपक्षी पार्टी ने सत्तारूढ़ नहीं बल्कि अन्य विपक्षी पार्टी को तोड़कर अपनी पार्टी की ताकत बढ़ा ली है।

पता चला है कि जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के अरविंद ग्राम पंचायत अंतर्गत झा बारी मोड़ इलाके में बूथ 17/40 से सीपीएम की ग्राम पंचायत उम्मीदवार मामनी सरकार बुधवार शाम को अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। जलपाईगुड़ी भाजपा अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने उन्हें झंडा सौंपा।

कूचबिहार में निर्दलीय प्रत्याशी के घर लगाई आग, आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर

कूचबिहार। पंचायत चुनाव से पहले दिनहाटा का सीमावर्ती गांव गीतालदह एक बार फिर गरमा गया है। गीतलदह 1 ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 6/292 में निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल जलील मियां के घर पर हमला करने का आरोप तृणमूल पर लगा है। बताया जा रहा है कि कल देर रात करीब 1 बजे तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष और तृणमूल के गुंडों ने निर्दलीय उम्मीदवार के घर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दिसबंर तक नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ब्लॉक होगा चालु- सुशील कुमार मोदी

कथित तौर पर, तृणमूल क्षेत्रीय अध्यक्ष मफुजर रहमान के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के घर गए और निर्दलीय उम्मीदवार के बेटे की पत्नी के सिर पर बंदूक रख दी और घर में आग लगा दी, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।

निर्दलीय तौर पर पंचायत चुनाव लड़ने व प्रचार करने वाले 27 तृणमूल कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

सिलीगुड़ी। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले व अपने लिए प्रचार करने वाले 12 पंचायतों में 12 उम्मीदवारों और 15 कार्यकर्ताओं को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के सह सचिव देबाशीष प्रमाणिक ने गुरुवार को सिलीगुड़ी स्थित जिला तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुल 27 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस प्रेस वार्ता में प्रखंड अध्यक्ष सुधा सिंह चटर्जी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें | वितिदसर्न से हारकर थाईलैंड ओपन से बाहर हुए लक्ष्य
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बांकुड़ा का ‘भूतों वाला गांव’! 15 परिवार छोड़कर चले गए, अब सिर्फ रहता है एक परिवार
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 4 =