बरेली : काव्य गोष्ठी का आयोजन

बरेली। पंकज त्यागी असीम रुढ़की से बरेली अपने गजल गुरु विनय सागर जायसवाल जी के घर आये। पंकज त्यागी शायरी के क्षेत्र में उन्हें अपना गुरु मानते हैं, यहाँ उनकी मुलाकात अन्य गुरु भाइयों से भी हुई। इस मौके पर शायर पीयूष गोयल बेदिल ने अपने निवास पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन विनय सागर जायसवाल जी की अध्यक्षता में किया।

मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, विशिष्ट अतिथि रहे हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष। संचालन गजलराज ने किया। मां शारदे की वंदना सत्यवती सिंह सत्या जी ने की।

इस अवसर पर राम स्वरूप गंगवार मौज, अवजीत सिंह अवि, पीयूष गोयल बेदिल, मनोज दीक्षित टिंकू, उमेश त्रिगुणायत, दीपक मुखर्जी, राजकुमार अग्रवाल आदि ने अपनी गीत गजल छंद आदि विधाओं में अपनी बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की। सभी ने पीयूष गोयल बेदिल व उनकी धर्मपत्नी प्रीति गोयल की मेजबानी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *