Archery asian games

एशियन गेम्स: आर्चरी में ज्योति और ओजस ने भारत के लिए जीता गोल्ड

  • 71 पदक जीतकर एशियन गेम्‍स में भारत का नया रिकॉर्ड

हांगझोऊ। भारत ने बुधवार को यहां 19वें एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने फूयांग यिनहु स्‍पोर्ट्स सेंटर में कंपाउंड मिश्रित टीम प्रतिस्‍पर्धा में दक्षिण कोरिया को हराकर भारत को 71वां पदक दिलाया। भारत ने फाइनल में कोरिया गणराज्य को करीबी मुकाबले में 159-158 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

हांगझोऊ में यह भारत का 16वां स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही 2018 में इंडोनेशिया में पिछले संस्करण में हासिल किए गए 70 पदकों के अपने सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन से भी भारत आगे निकल गया है। उसकी झोली में अब तक 25 रजत और 29 कांस्य पदक भी आ चुके हैं। वह पदक तालिका में चीन, जापान और कोरिया गणराज्य के बाद चौथे स्थान पर है।

फाइनल में सो चैवोन और जू जेहून की कोरियाई जोड़ी के खिलाफ, ज्योति और ओजस की भारतीय जोड़ी को शुरुआती बढ़त मिली और उन्होंने पहला राउंड 40-39 से जीत लिया। कोरिया की महिला तीरंदाज चैवोन ने नौ और 10 का स्कोर किया जबकि उनकी टीम के साथी जाहून ने 10-10 का स्कोर किया। दोनों भारतीयों ने अपने दोनों मौकों में 10-10 का स्‍कोर किया।

यह भी पढ़ें:  हॉकी विश्व कप: बेल्जियम ने कोरिया को रौंदकर दिखाया वर्चस्व

भारतीयों ने दूसरे राउंड में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी।दोनों टीमों ने पूरे 40-40 अंक हासिल किये। तीसरे राउंड में कोरियाई ने 40-39 की बढ़त के साथ स्कोर 119-119 पर बराबर कर दिया। हालाँकि, अंतिम राउंड में, ओजस और ज्योति की जोड़ी ने पूरे 40 अंक हासिल किये जबकि कोरियाई खिलाड़ी केवल 39 अंक ही प्राप्‍त कर सके। महिला कोरियाई तीरंदाज अपने पहले प्रयास में नौ अंक ही पा सकीं।

इस प्रकार, ज्योति और ओजस ने फाइनल 159-158 से जीतकर स्वर्ण पदक जीता। ज्योति और ओजस दोनों के लिए एशियाई खेलों में यह उनका पहला पदक था। दोनों अपनी-अपनी एकल प्रतिस्‍पर्धाओं के फाइनल में पहुंचकर और पदक जीतने की दौड़ में हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दुबई स्थित कोचिंग अकादमी के ब्रांड दूत बने रोहित शर्मा
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल की श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बैठक संपन्न
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *