CID के शीर्ष पद से हटाये गये अनुुुज शर्मा, उनके जगह किसे मिलेगी जिम्मेदारी? जानिए सब कुछ…

कोलकाता। Kolkata Desk : राज्य पुलिस में आज बड़ा फेरबदल किया गया। अनुज शर्मा को राज्य पुलिस के इस बड़े फेरबदल में सीआईडी ​​के शीर्ष पद से हटा दिया गया है। उनके जगह पर ज्ञानवंत सिंह ने कार्यभार संभाला। अनुज शर्मा को राज्य सशस्त्र पुलिस का एडीजी बनाया गया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों से खबर आ रही है कि कई और पदों पर फेरबदल हुआ है।

अनुज शर्मा कभी कोलकाता पुलिस कमिश्नर थे। विधानसभा वोट के समय राज्य पुलिस में बड़े बदलाव किए गए थे। फिर निर्वाचन आयुक्त ने अनुज शर्मा का तबादला कर दिया था। उन्हें CID के उच्च पद यानी ADG (CID) के सर्वोच्च पद पर पदोन्नत किया गया था और सोमेन मित्रा को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। कुछ दिनों के बाद सीआईडी में ​​फिर से फेरबदल की गई। आज अनुज शर्मा के जगह ज्ञानवंत सिंह को CID के शीर्ष पद पर लाया गया।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयुक्त द्वारा राज्य में चुनावों की घोषणा के बाद से राज्य की पुलिस में कई फेरबदल किया गया था। राज्य पुलिस के तत्कालीन डीजी वीरेंद्र और एडीजी कानून व्यवस्था जावेद शमीम को भी हटा दिया गया था।

फिर से बंगाल में भारी बहुमत के साथ तृणमूल की सत्ता में वापसी हुई है। जिस दिन ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया, उसी दिन वीरेंद्र और जावेद शमीम को उनके पुराने पदों पर वापस लाया गया। बाद में 6 और आईपीएस का भी तबादला कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *