श्री जैन विद्यालय हावड़ा में वार्षिक शिक्षण पुरस्कार वितरण

हावड़ा। विद्यार्थियों को जब उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए समयानुसार पुरस्कृत किया जाता है, तब उनमें पढ़ाई-लिखाई के प्रति उत्तरोत्तर जिम्मेवारियाँ और दायित्व की भावना बढ़ती जाती है। साथ ही साथ अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ाई-लिखाई के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, जो उनके जीवन की प्रगति में बहुत ही सहायक सिद्ध होती है। इसी लक्ष्य की पूर्ति हेतु विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण के क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों के प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय के ‘वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2023’ विद्यालय के ही सुसज्जित प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर श्री जैन विद्यालय के संस्थापक प्राण-पुरुष, सबके सम्मानित वयोवृद्ध सरदारमल जी कांकरिया ने अपने कर कमलों से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने निरंतर परिश्रम से स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित करना है।

आज विद्यार्थी अपने सतत परिश्रम से जीवन और व्यवसाय के हर किसी क्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित कर उच्च आसान को प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावक, शिक्षक सहित विद्यालय व्यवस्थापक मंडली का भी विशेष उत्तरदायित्व होता है। विद्यालय में विद्यार्थियों के विकास के अनुकूल समग्र व्यवस्था का होना अनिवार्य होता है, जिसके लिए श्री जैन विद्यालय के व्यवस्थापक मंडली प्रारंभ से ही तत्पर रहा है।

शिक्षण संबंधित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के सफल सम्पादन कार्य विद्यालय की प्राचार्या इंदु जोसेफ चौधरी के दिशा-निर्देश में किया गया। उन्होंने आगत सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रतिनिधि संजय सिंह और संतोष कुमार तिवारी तथा शिक्षकों में सतीश सिंह, जगतनारायण सिंह, गोपालकृष्ण, अनिल तिवारी, राम पुकार शर्मा, सरिता सिंह, दीपशिखा तिवारी, कल्पना अग्रवाल, भावना सिंह, नयनशिखा सिंह, प्रेरणा सिंह, पूजा जैन, प्रियंका गुप्ता, सोमेन चक्रवर्ती, चंद्रदेव चौधरी के साथ ही विद्यालय के कुछ विशेष प्रिफ़ेकट्स की भूमिका सराहनीय रही है। इस समारोह का सफल विद्वत संचालन शिक्षक प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *